मानवता सेवा संस्था
MANAVTA SEVA SANSTHA

मानवता सेवा संस्था

मानवता सेवा संस्था — Serving Humanity, Creating Hope

रक्षाबंधन पर कुछ नया करें

हमारा आप सभी से दिल से निवेदन है

इस 28 अगस्त रक्षाबंधन पर अपने आसपास ऐसी बेटियों और बहनों को जरूर खोजिए, जिनका कोई भाई नहीं है।

उनके घर जाइए, उनसे राखी बंधवाइए और अपनी सामर्थ्य के अनुसार उन्हें कोई छोटा-सा उपहार दीजिए।

क्योंकि भाई का न होना उनकी गलती नहीं है।
रक्षाबंधन का त्योहार सिर्फ अपनी बहन से राखी बंधवाने का नहीं, बल्कि किसी बहन को यह एहसास दिलाने का भी है कि “तुम अकेली नहीं हो, तुम्हारे साथ खड़े होने वाला भी कोई है।”

आपका उनके घर जाना शायद आपके लिए एक छोटा-सा कदम हो, लेकिन उनके लिए यह पल पूरी जिंदगी की एक खूबसूरत याद बन सकता है।

आइए, इस रक्षाबंधन किसी एक बहन के चेहरे पर भाई के होने की खुशी लाएँ।
क्योंकि रिश्ते सिर्फ खून से नहीं, दिल से भी बनते हैं। ❤️🙏

Scroll to Top