मानवता सेवा संस्था
MANAVTA SEVA SANSTHA

मानवता सेवा संस्था

मानवता सेवा संस्था — Serving Humanity, Creating Hope

अनाथ आश्रम में बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता

“मानवता सेवा संस्था” की ओर से विशेष आयोजन
अनाथ आश्रम में बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में जो भी भाई-बहन बच्चों का उत्साह बढ़ाने और उनका हौसला बढ़ाने के लिए हमारे साथ आना चाहते हैं, वे कृपया जरूर आएँ।
इन बच्चों के सिर पर माता-पिता का साया नहीं है। ऐसे में आप और हम जैसे लोगों का थोड़ा सा समय, प्यार और अपनापन उनके जीवन में बहुत बड़ी खुशी ला सकता है। आइए, कुछ समय इन बच्चों के साथ बिताएँ, उनका मनोरंजन करें, उन्हें प्रोत्साहित करें और उन्हें यह एहसास दिलाएँ कि वे अकेले नहीं हैं—समाज उनके साथ है।
आइए मिलकर इन मासूम चेहरों पर मुस्कान लाएँ और उनके बचपन को खुशियों से भरने का छोटा सा प्रयास करें।
मानवता की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है।
मानवता सेवा संस्था टीम

Scroll to Top